गन का लाइसेंस लेने का क्या प्रोसेस है ?
आत्म रक्षा या खुद के परिवार और अपनी संपति की सुरक्षा का अधिकार सभी को है, आत्म रक्षा के लिए कानून भी व्यक्ति को हत्या तक के मामले में राहत देता है... व्यक्ति को अपनी संपत्ति अपने परिवार और स्वयं की सुरक्षा पर खतरा महसूस होता है, तब उसकी रक्षा प्रशासन या समाज करता है... लेकिन हर समय प्रशासन और समाज साथ नहीं रहते, उसके लिए व्यक्ति को खुद ही अपनी सुरक्षा करनी होती है... स्वयं, परिवार और संपति की सुरक्षा के लिए किसी हथियार की जरूरत होती है, लेकिन कोई भी धारदार हथियार या गन या किसी भी प्रकार का खतरनाक हथियार रखना कानून की नजर में जुर्म होता है... धारदार हथियार के अलावा प्रशासन गन रखने की अनुमति देता है, लेकिन उसके लिए हमें एक मजबूत कारण बताना पड़ता है... प्रशासन को बताना पड़ता है कि... हथियार की जरूरत क्यों है...?
तो आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि गन का लाइसेंस किस प्रकार प्राप्त किया जा सकता है...? गन का लाइसेंस लेना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं है...
जरूरी दस्तावेज
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, लाइसेंस)
- एड्रेस प्रूफ
- खुद का फिटनेस सर्टिफिकेट
- इनकम सर्टिफिकेट
- नया फोटोग्राफ (खुद का)
यहां अप्लाई ऑनलाइन पर क्लिक करके अपनी कैटेगरी चुननी होगी... फिर अपना स्टेट, आदि जरूरी कॉलम भरने होंगे... फिर New Arm Livence पर क्लिक करके फार्म A1 चुनना है, इसके बाद अपनी पूरी डिटेल भरकर, आगे अपनी अतिरिक्त डिटेल देनी है... जैसे आपके ऊपर कोई मुकदमा है, अगर है तो किस कैटेगरी का मुकदमा है... आपको आर्म्स यानी गन का लाइसेंस क्यों चाहिए...? इसमें आप अपनी फसल की जानवरों से सुरक्षा या अपने प्रोटेक्शन के लिए या किसी भी उचित कारण को चुन सकते हैं....! अगर आप अपनी फसल की सुरक्षा के लिए लाइसेंस लेना चाहते हैं तो अपनी जमीन की डिटेल, किन- किन जानवरों से सुरक्षा करनी है, जैसे नील गाय, सुअर आदि... आप हिरण, मोर या विलुप्तप्राय जीव जंतुओं के लिए लाइसेंस नहीं ले सकते, जो संरक्षित प्रजातियां हैं, उनसे सुरक्षा के लिए लाइसेंस नहीं मिलता...!
इसके बाद आप अपने लाइसेंस की कैटेगरी चुनेंगे... जिसमें पिस्टल, राइफल वगेरह आती हैं... फिर जिस भी हथियार के लिए लाइसेंस चाहिए उसका पूरा विवरण देना होता है... आगे आपको कहां के लिए लाइसेंस चाहिए... जिला, राज्य आदि... इसके बाद इस फॉर्म को सबमिट करना है... सबमिट करने के बाद एक रिफ्रेंस नंबर मिलेगा, जिसको नोट कर लेना चाहिए... फिर Next पर जाना होगा... इसके बाद अपना एक फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना होता है... इसके बाद इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल कर इसके साथ अपने सारे दस्तावेज संलग्न करके फार्म पर दी हुई अथॉरिटी के ऑफिस में जमा करवा देना होता है... इसके बाद अथॉरिटी को आपका लाइसेंस लेने का उद्देश्य उचित लगता है, तो जल्दी ही अप्रूवल मिल जायेगा...!
आर्म्स लाइसेंस का मिलना मुश्किल जरूर है, लेकिन असंभव नहीं...! आपके पास कोई बिना लाइसेंस का हथियार पकड़ा जाता है तो 7 से लेकर 14 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है...! उचित कारण है तो आपको लाइसेंस मिल सकता है...!
ये थी जानकारी आर्म्स लाइसेंस पर... आप इस मामले में क्या सोचते हैं... कमेंट करके बता सकते हैं...!


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
कोई भी समस्या हो तो हमें बताएं